इन्दौर के थाना खजराना क्षेत्र अंतर्गत सेरेटन होटल के सामने एक 10 वर्षीय बालक मिला है,पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27-06-2026 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल खजराना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 895 महेंद्र सिंह तोमर, आरक्षक 4881 महेश कुशवाह एवं पायलट अंकित बंसल ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा तत्परता से बालक के परिजनों की तलाश शुरू की गई। आसपास पूछताछ करने के बाद जवानों ने बालक के दादा का पता लगाया। जिन्हें बालक द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत उसके दादा के सुपुर्द किया गया।