गुना के थाना चाचौड़ा क्षेत्र में बीना गंज चौकी के पास एक 10 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28/06/2026 को रात्रि 10:35 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना चाचौड़ा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 120 नरेश मंडेरिया एवं पायलेट राहुल मीणा ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने बताया कि बूढ़ी बरसत गाँव में रहती है, किंतु गाँव जाने का रास्ता नही जनती हूँ। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर बताये गाँव पहुँचे,जहाँ बालिका की माँ मिली। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत बालिका को माँ के सुपुर्द किया गया।