Published: 02 Jul 2026, 11:00 AM
✦
दमोह, दिनांक 01 जुलाई 2026
थाना पटेरा क्षेत्र के ग्राम राजाबंदी स्थित छात्रावास में छत का प्लास्टर गिरने से 8 छात्राओं के घायल होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना पटेरा में तैनात डायल-112 वाहन एफआरवी-11 को सहायता के लिए रवाना किया गया।
दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में आरक्षक राकेश रैकवार द्वारा सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआरवी-11 को मौके के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसआई धर्मेंद्र गुर्जर, एएसआई बलदेव, प्रधान आरक्षक क्रमांक 787 दिनेश एवं पायलट शरीफ खान सहित डायल-112 स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे।
मौके पर पाया गया कि छात्रावास की छत का प्लास्टर गिरने से 8 छात्राएं घायल हो गई थीं। पुलिस एवं डायल-112 स्टाफ ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए 4 घायल छात्राओं को एफआरवी-11 से तथा शेष 4 छात्राओं को अन्य वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के उपरांत 6 छात्राओं को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया।
डायल-112 एवं थाना पटेरा पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से घायल छात्राओं को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।