अनूपपुर जिले के थाना बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत केनापारा गाँव के पास सड़क दुर्घटना में 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त दिनाँक 02/07/2026 को रात्रि 07:19 प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बिजुरी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 156 विनोद मिंज एवं पायलेट प्रीतम लाल सेन ने तत्काल मौके पर पहुँचकर सड़क दुर्घटना में घायल हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से शासकीय चिकित्सालय बिजुरी में उपचार हेतु भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।