छतरपुर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र में सिचाई कुशवाहा फार्महाउस के पास में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग अज्ञात महिला कुएँ में गिर कर घायल हो गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/07 /2026 को सुबह 07 :33 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 550 सानू खान एवं पायलेट सतीश मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि एक 75 वर्षीय बुजुर्ग अज्ञात महिला कुएँ में गिर कर घायल हो गयी है जो अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी,

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ पीड़ित बुजुर्ग महिला का उपचार किया जा रहा है तथा आस-पास पता करने पर परिजन की जानकारी प्राप्त हुई जिनको डायल-112 जवानों द्वारा सूचना दिया गया।