भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र अंतर्गत देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलटकर खाई में गिर गयी है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03/07/2026 को रात्रि 01:31 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मेहगाँव क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ सैनिक 05 अरविन्द यादव एवं पायलट नारायण शर्मा ने मौके पर पहुँच कर बताया की एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी थी। जिसमें 04 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरवी वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पातल मेहगाँव में भर्ती करवाया।
डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार और सहायता मिली।