Published: 07 Jul 2026, 11:00 AM
✦
सीहोर जिले के थाना सिद्दीकगंज क्षेत्र में धर्मपुरी जोड़ के पास मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 06 /07/2026 को रात्रि 09:21 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सिद्दीकगंज में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक जीतेन्द्र मीणा और पायलट शुभम वर्मा ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल के अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा जाने से 03 लोग घायल हो गये थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल वेदांश केयर में भर्तीकराया।