जिला मुरैना के थाना माता बसैया क्षेत्र अंतर्गत बरीपुरा के पास मोटर साइकिल के सामने मवेशी आ जाने से मोटर साईकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिसमें 03 व्यक्ति घायल हो गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/07/2026 को रात्रि 08 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल माता बसैया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1180 राजावत पायलेट नरेंद्र गुर्जर ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के सामने अचानक मवेशी के आ जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों द्वारा तत्काल एफ़आरवी वाहन से घायलों को उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल मुरैना पहुँचाया गया।