सतना के थाना कोटर क्षेत्र पोहर गाँव में एक 14 वर्षीय बालक नाराज होकर स्कूल गया हैं जो अब तक घर नहीं पंहुचा है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08 /07/2026 को शाम 05:50 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोटर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अभय सिंह एवं पायलेट बृजेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर परिजन से बालक के सम्बन्ध में जानकारी और फोटो लेकर आसपास के क्षेत्रों में तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक कोटर तिराहे पर स्कूल ड्रेस में मिला।

डायल-112 जवानों ने बालक को संरक्षण में लिया। बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था ।