मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में कृष्ण मार्ग गली में दो पक्षों की आपसी विवाद हो गया है जिसमे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09 /07/2026 को 11:18 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कैलारस क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 299 पवन जाट एवं पायलेट संतोषी धाकड़ ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो पक्षों की आपसी विवाद हो गया था जिसमे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय कैलारस में भर्ती करवाया, जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल महिला को समय पर उपचार मिला।