जिला टीकमगढ़ के थाना दिगौड़ा के अंतर्गत हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास एक्सिडेंट हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09/07/2026 को सुबह 09:24 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल दिगौड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 732 नीलू सिंह राजपूत एवं पायलेट सत्येंद्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल और ई- स्कूटी की आपसी टक्कर हो जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गये थे। जिसमें 01 घायल व्यक्ति को परिजन ले गए एवं एक अन्य घायल व्यक्ति को डायल-112 जवानों द्वारा एफआरव्ही वाहन से उपचार के लिए शासकीय अस्पताल दिगौड़ा पहुँचाया गया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिला।