Published: 13 Jul 2026, 11:00 AM
✦
छतरपुर के थाना बमीठा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/07/2026 को सुबह 11:43 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बमीठा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 108 भानु पटेल एवं पायलेट मनोज कुमार रैकवार ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, डायल-112 जवानों ने पीड़ित व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय चिकित्सालय बमीठा में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपरांत छतरपुर रेफर किया गया है।