सागर के थाना महराजपुर क्षेत्र अंतर्गत साई मंदिर के पास कॉलर की कार की बैटरी खराब हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15-07-2026 को देर रात्रि 03:11 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल महराजपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 1813 संजय सिंह पुलिस चालक रामेंद्र मेहरा एवं पायलेट प्रभाकर तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि जबलपुर निवासी प्रदीप सोनी की गाड़ी की बैटरी खराब हो गई थी जो जबलपुर से मथुरा जा रहे थे, रास्ते में साई मंदिर के पास के पास उनके कार की बैटरी ख़राब हो गई थी, आसपास से कोई सहायता नहीं मिलने पर प्रदीप सोनी जी ने डायल-112 पर कॉल कर मदद माँगी थी।