मुरैना के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास एक 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति मिले हैं जो घर की राह भटक गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14-07-2026 को शाम 06:05 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 875 निरंजन पटेल एवं पायलेट संतोष गुर्जर ने मौके पर पहुँचकर वृद्ध व्यक्ति को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बताया की एक 75 वर्षीय वृद्ध मिले हैं जो घर की राह भटक गए हैं,

डायल-112 जवानों द्वारा एफआरव्ही वाहन से आस-पास पता करने पर वृद्ध व्यक्ति के परिजन का पता चला की प्रेम नगर के रहने वाले है, डायल-112 जवानों द्वारा एफआरव्ही वाहन से लेकर सुरक्षित वृद्ध व्यक्ति के घर गए, पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके परिजन के सुपुर्द किया। बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों ने सहायता के लिए डायल- 112 सेवा की प्रशंसा और पुलिस स्टाफ आभार व्यक्त किया।