Published: 15 Jul 2026, 11:00 AM
✦
मुरैना जिले थाना कैलारस क्षेत्र में लुधया मोड़ के पास सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/07/2026 को सुबह 11:22 पर प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैलारस थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 956 सुकेंद्र रावत एवं पायलेट संतोषी धाकड़ ने मौके पर पहुँचकर बताया की एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें 05 व्यक्ति घायल हो गये है। डायल-112 जवानो ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को डायल-112 वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैलारस में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।