Published: 15 Jul 2026, 11:00 AM
✦
नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में ग्राम पनारी में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13/07/2026 को रात्रि 11:37 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल करेली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 526 सचिन पटेल एवं पायलेट विष्णु प्रसाद नेमा ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उदेश्य से अवसादग्रस्त 45 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति को परिजन के साथ एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल करेली में भर्ती कराया। जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।