Published: 16 Jul 2026, 11:00 AM
✦
दमोह, 15 जुलाई 2026। थाना हिंडोरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमखेड़ा के पास दमोह रोड पर सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर डायल-112 एफआरवी-15 ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित जिला अस्पताल, दमोह पहुंचाया।
राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल में दिनांक 15 जुलाई 2026 को शाम 5:25 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना हिंडोरिया में तैनात डायल-112 एफआरवी-15 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक 327 विभा तिवारी ने सूचना प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए एफआरवी को मौके पर भेजा।
एफआरवी-15 पर तैनात आरक्षक 432 शिवसदन एवं पायलट यावर खान घटनास्थल पर पहुंचे, जहां दो व्यक्ति बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल मिले। डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एफआरवी से तत्काल जिला अस्पताल, दमोह पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया।
डायल-112 की समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्यवाही से घायलों को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। आमजन की सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 निरंतर तत्पर है।