सिवनी जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में छिंदवाड़ा बाईपास रोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/07/2026 को दोपहर 02:34 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 699 सीताराम झावरे पायलेट कमलेश मरकाम ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक मोटर साईकिल सवार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता के कारण घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।