जिला टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा क्षेत्र अंतर्गत बडमाई चौराहा के पास मोटर साइकिल के सामने नीलगाय आ जाने से फिसलकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/07/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बुड़ेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 327 राहुल समाधिया एवं पायलेट पर्वत लोधी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के सामने अचानक नीलगाय के आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों द्वारा तत्काल एफआरव्ही वाहन से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बड़ागांव में भर्ती कराया।