दमोह, दिनांक 19 जुलाई 2026। थाना दमोह देहात अंतर्गत ग्राम मारा सुखी में सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर डायल-112 एफआरवी-05 द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया गया।
राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दिनांक 19 जुलाई 2026 को सायं 05:24 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक 824 रामनरेश द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआरवी-05 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचने पर डायल-112 स्टाफ आरक्षक 875 कमलेश एवं पायलट सचिन पटेल ने पाया कि बाइक पर सवार दो व्यक्तियों का एक फोरव्हीलर वाहन से दुर्घटना हो गई थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 टीम ने बिना विलंब दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध