Published: 23 Jul 2026, 11:00 AM
✦
टीकमगढ़ जिले के थाना बमोरी कलां क्षेत्र में गुआवा गाँव में मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22/07/2026 को रात्रि 08 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बमोरी कलां में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक प्रवेन्द्र पटेल एवं पायलेट राजेश पाठक ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय पलेरा में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।