मुरैना जिले के थाना बामौर क्षेत्र में शांति विद्या निकेतन स्कूल के पास रोड पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है, जिसमे व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 22/07/2026 को दोपहर 02:26 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बामौर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 415 गोधन शर्मा एवं पायलेट संजीव सिंह ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था जिससे 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय हॉस्पिटल बामौर भर्ती कराया, जहाँ घायल का उपचार किया जा रहा है।