Published: 27 Jul 2027, 11:00 AM
✦
हरदा जिले थाना टिमरनी क्षेत्र में बिच्छापुर रेलवे गेट के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26/07/2026 को दोपहर 01:50 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना टिमरनी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 183 बब्बर धुर्वे एवं पायलेट पंकज ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला है, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे गेट से 1 किलोमीटर आगे टिमरनी की ओर रेलवे पटरी के बीच में ट्रेन से गिरकर घायल पड़े व्यक्ति को ट्रैक से उठाकर स्ट्रेचर पर रखकर रोड तक लेकर आये और एफ.आर.व्ही. वाहन से सरकारी हॉस्पिटल टिमरनी पहुंचाया गया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।