टीकमगढ़ जिले के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में आहार पुलिया पर एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से निचे गिरने से मोटर साइकिल सवार घायल हो गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/08/2026 को सुबह 11:34 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बल्देवगढ़ में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुनील अहिरवार एवं पायलेट जहीर खान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक मोटर साइकिल सवार अनजाने में पुलिया से नीचे गिरकर घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय बल्देवगढ़ में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।