जिला नरसिंहपुर के थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत आमगांव बड़ा में 01 व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें पुलिस सहायता की आवश्यकता हैं। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08/08/2026 को रात्रि 00:37 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल करेली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 एफआरवी-18 में तैनात आरक्षक कपिल राजपूत एवं चालक बाबर खान ने घटनास्थल पर पहुँचकर घायल व्यक्ति को एफआरवी वाहन की सहायता से उपचार के लिए शासकीय अस्पताल करेली पहुँचाया गया। जहाँ घायल का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।