Published: 10 Aug 2026, 11:00 AM
✦
मुरैना जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गंगापुर के पास पिकअप और ट्रक की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-08 -2026 को तड़के सुबह 04:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक भानु सिकरवार एवं पायलेट राहुल चौधरी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि गंगापुर के पास दर्शनार्थियों से भरी पिकअप ट्रक अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया था। दुर्घटना में 03 दर्शानार्थी घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।