✦
शिवपुरी जिले के थाना करैरा क्षेत्र अंतर्गत काली पहाड़ी पर एक आईशर गाड़ी स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 06 लोग घायल हो गए थे। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 09/09/2026 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना करैरा में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक कुलदीप सिंह एवं पायलट आकाश वंशकार ने मौके पर पहुँचकर देखा कि आईशर गाड़ी स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। डायल-112 जवानों ने एफआरवी वाहन से सभी 06 घायलों को तत्काल करैरा अस्पताल पहुँचाया, जहाँ सभी घायलों का उपचार जारी है। डायल-112 जवानों की तत्परता से समय पर घायलों को इलाज मिल सका।