✦
खंडवा जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में खंडवा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 09/09/2026 को सुबह 12:17 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 186 अनिल एवं पायलट समीर खान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि प्लेटफॉर्म से ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय खंडवा में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।