Published: 09 Sep 2026, 11:00 AM
✦
सिवनी जिले के थाना छपारा क्षेत्र अंतर्गत घोगरी गाँव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है, जिसमें 04 व्यक्ति घायल हो गए है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 09/09/2026 को दोपहर 03:12 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना छपारा में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक उदय सिंह एवं पायलट जगत राम मर्सकोले ने मौके पर पहुँचकर बताया कि घोगरी गाँव के पास मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था, डायल-112 एफआरवी वाहन एवं हाइवे एम्बुलेंस की मदद से तत्काल शासकीय अस्पताल छपारा पहुँचाया गया, जहाँ सभी घायलों का उपचार जारी है। डायल-112 जवानों की तत्परता से समय पर घायलों को इलाज मिल सका।