Published: 10 Sep 2026, 11:00 AM
✦
जिला टीकमगढ़ के थाना बड़ागांव क्षेत्र में रामनगर तजेला के पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक महिला और एक बच्ची घायल हो गई हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 10/09/2026 को दिन के 11:56 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना माता बड़ागांव में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 585 अजय धुर्वे एवं पायलट सूरज अहिरवार और पायलट पर्वत लोधी ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल से पीड़ित परिवार बड़ागांव से बुडेरा की ओर जा रहे थे, रामनगर तजेला के पास मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमे माँ - बेटी घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल माँ और बेटी को एफआरव्ही वाहन की मदद से जिला अस्पताल टीकमगढ़ में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है