✦
मुरैना के थाना सबलगढ़ क्षेत्र में संतोषीपुरा का पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। यह सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/09/2026 को शाम 04:13 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल सबलगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजकुमार और पायलट भूपेंद्र सिंह धाकड़ ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से सबलगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया । जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।