Published: 11 Sep 2026, 07:00 PM
✦
जिला बैतूल के थाना बैतूल बाजार क्षेत्र में कृष्णा वार्ड बडोरा में एक 50 वर्षीय व्यक्ति छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 11/09/2026 को दोपहर 01:44 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बैतूल बाजार में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 62 विकास जैन एवं पायलट दीपक लोधी ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि तीन मजिल मकान की छत से अनियंत्रित होकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है