Published: 12 Sep 2026, 11:00 PM
✦
गुना जिले के थाना सिरसी क्षेत्र में नागदा गाँव के पास सड़क दुर्घटना में 02 महिलाएं घायल हो गई हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 11/09/2026 को शाम 05:33 प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सिरसी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक राहुल रघुवंशी एवं पायलेट महेश मीणा ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि पैदल जा रही दो महिलाओं को मोटर साईकिल सवार ने टक्कर मार दिया था जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय हॉस्पिटल मार्कीमऊ भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।