✦

जिला सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र में रतौना गांव भोपाल रोड पर एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 11/09/2026 को शाम 05:51 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मोतीनगर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक संतोष पटेल एवं पायलट अनिकेत दुबे ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि एक मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से जिला अस्पताल सागर में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है