✦
टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने पर पुलिस सहायता की आवश्यकता की सूचना, राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 12-09-2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बुड़ेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 585 अजय धुर्वे एवं पायलट सूरज अहिरवार ने घटनास्थल पर पहुँचकर सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को त्वरित कार्यवाही करते हुए एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से तत्काल बड़ा गाँव स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार जारी है।