✦
जिला गुना के थाना राघौगढ़ क्षेत्रान्तर्गत चौड़ाखेड़ी गाँव केडी एक व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल से बच्चे को गुना छोड़ने जा रहे थे। आवन के पास अचानक मोटर साइकिल के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 13/09/2026 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना राघौगढ़ में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक मनोज कुशवाहा एवं पायलट कृष्णा मीणा ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर देखा कि दुर्घटना में पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल राघौगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।