✦
छिंदवाड़ा जिले के थाना कुंडीपुरा क्षेत्र में भानादेही से सलेहा जा रहा सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसमें 06 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/09/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर थाना कुंडीपुरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक रविशंकर एवं पायलट आकाश वर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 04 महिलाएँ एवं 02 पुरुष घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल हुई 04 महिलाओं को एफआरव्ही वाहन से एवं 02 पुरुषों को चिकित्सा वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।