Published: 15 Sep 2026, 11:00 PM
✦
कटनी के थाना बरही क्षेत्र अंतर्गत डोकरिया गाँव के पास सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्ति के घायल होने पर पुलिस सहायता की आवश्यकता की सूचना, राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 15-09-2026 को दोपहर 03:46 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बरही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक राम कृष्ण पटेल एवं पायलट पंकज चतुर्वेदी ने घटनास्थल पर पहुँचकर सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक महिला समेत घायल 03 व्यक्तियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय अस्पताल बरही पहुँचाया, जहाँ सभी घायलों का उपचार जारी है।