Published: 15 Sep 2026, 11:00 PM
✦
जिला निवाड़ी के थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र अंतर्गत गैस एजेंसी के पास मोटर साइकिल के सामने नीलगाय आ जाने से फिसलकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। जिसमें 02 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/09/2026 को सुबह 11:53 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक संजीव साहू एवं पायलेट सत्येंद्र सिंह परमार ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के सामने अचानक नीलगाय के आ जाने से एक महिला समेत 02 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों द्वारा घायलों को एफआरव्ही वाहन से लेकर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पृथ्वीपुर में भर्ती कराया।