✦
जिला नीमच के थाना मनासा क्षेत्र अंतर्गत हाड़ी पिपलिया और गोटा पिपलिया के बीच डंडेरी नदी के पुल से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 15/09/2026 को रात्रि 08:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मनासा क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजमल कुमावत एवं पायलट राहुल ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि नीमच से झालावाड़ जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया था और चालक पानी में फंसा हुआ था। डायल-112 जवानों ने स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला।