✦
खंडवा जिले के थाना जावर अंतर्गत ग्राम मतानी बुजुर्ग (दूधिया फलिया) में एक महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही थी। अस्पताल पहुँचने हेतु पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 15/09/2026 को 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही जावर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को रवाना किया गया।

डायल-112 एफआरव्ही में तैनात प्रधान आरक्षक 439 राजकिरण एवं पायलेट विशाल महाजन ने मौके पर पहुँचकर प्रसूता महिला को आशा कार्यकर्ता के साथ एफआरवी वाहन में बैठाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जावर के लिए रवाना हुए। अस्पताल पहुँचने से पहले महिला को तीव्र प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रसव कराया गया। प्रसव उपरांत डायल-112 जवानों ने प्रसूता और नवजात को सकुशल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर अस्पताल पहुँचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों की देखरेख में जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।