Published: 17 Sep 2026, 11:00 PM
✦
गुना जिले के थाना जामनेर क्षेत्र में मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16-09-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना जामनेर क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक पंजाब गुर्जर एवं पायलट अर्जुन सिंह किरार ने बताया कि मोटर साईकिल के सामने गाय जाने से मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल जामनेर में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति के प्राथमिक उपचार उपरांत परिजन के साथ गुना रिफर किया गया। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी।
