✦
ग्वालियर जिले के थाना हजीरा क्षेत्र अंतर्गत बिरला नगर स्टेशन के पास ग्वालियर तरफ निकलते पुल के पास एक महिला रेलवे ट्रैक पर गिट्टी पर फिसल जाने से एक महिला घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17/09/2026 को रात्रि 08:12 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना हजीरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक अनार सिंह एवं पायलट धर्मपाल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि महिला भिंड वाली ट्रेन से उतरी थी और ट्रैक पार करते समय गिट्टी पर फिसलकर गिर जाने से घायल हो गयी थी। डायल-112 जवानों ने घायल महिला को परिजनों के साथ जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल महिला को समय पर उपचार मिला।