✦
गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरा बरका रोड पर मोटरसाइकिल से गिरकर एक बुजुर्ग व्यक्ति के घायल होने और पुलिस सहायता की आवश्यकता होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17-09-2026 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना म्याना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही-07 वाहन को मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक आनंद जाटव एवं पायलट अनवर खान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटरसाइकिल से गिरकर बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने घायल बुजुर्ग व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से तत्काल जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्यवाही से घायल बुजुर्ग को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी।