✦
टीकमगढ़ जिले के थाना लिधौरा क्षेत्र में तहसील के पास दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में 05 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/09/2026 को दोपहर 01:12 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना लिधौरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक रामसिंह दांगी एवं पायलेट वीरपाल सेंगल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से 05 व्यक्ति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल लिधौरा भर्ती करवाया गया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।