✦
उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-09-2026 को 13:02 बजे
प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल डायल-112 वाहन Frv -17 थाना कुम्हारी को मदद के लिए रवाना किया गया। दमोह 112 कंट्रोल रूम आरक्षक देवेश तिवारी
द्वारा घटना की सूचना पर कार्यवाही करते हुए frv 17 तत्काल को रवाना किया गया । थाना एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।


डायल-112 स्टाफ -आरक्षक राजेश पटेल एवं थाना स्टाफ प्रधान आरक्षक रामकिशोर महिला सैनिक सीमा ठाकुर पायलट - इक़रार खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल ग्राम कुसमी पहुंचे जहां एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में पुलिया के पास में पड़ा हुआ था जिसे तत्काल Frv17 द्वारा कुम्हारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार बाद बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय दमोह रेफर किया गया था ।
Event I'd-POL19092602396