✦
गुना के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरी रोड उपाध्याय पेट्रोल पंप के पास मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-09-2026 को रात्रि 08:43 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात एफआरवी-02 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 एफआरवी-02 स्टाफ आरक्षक महेंद्र सिंह जाटव एवं पायलट बाशीमुद्दीन ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया की उमरी रोड उपाध्याय पेट्रोल पंप के पास मोटर साईकिल से गिरकर 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों त्वरित कार्यवाही करते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से जिला अस्पताल गुना में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।