Published: 22 Sep 2026, 11:00 AM
✦
रतलाम जिले के थाना सरवन क्षेत्र में सकाड गाँव के पास एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसमें 02 बालिकाएं घायल हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21/09/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर थाना सरवनमें तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक गजपाल सिंह राठौड़ एवं पायलट जितेंद्र मईड़ा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 02 बालिकाएं घायल हो गई थी, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल हुई बालिकाओं को एफआरव्ही वाहन से से ले जाकर शासकीय चिकित्सालय सरवन में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।