✦
मुरैना जिले के थाना माता बसैया क्षेत्र में खेरा का पुरा गांव के पास दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में 01 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22/09/2026 को सुबह 09:38 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना माता बसैया में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक दीपक राजपूत एवं पायलेट सूरज सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से जिला अस्पताल मुरैना भर्ती करवाया गया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।