✦
नरसिंहपुर जिले के थाना ठेमी क्षेत्र कारकवेली स्कूल के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल अवस्था में रेलवे पटरी पर पड़ा हुआ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22/09/2026 को देर रात्रि 01:22 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना ठेमी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक जितेंद्र पाराशर एवं पायलेट राकेश झारिया ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को डायल-112 जवानों द्वारा पटरी से रोड तक लेकर आए और एफ.आर.व्ही. वाहन से जिला चिकित्सालय
नरसिंहपुर पहुँचाया गया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।